कांग्रेस कार्यकर्ता को अखिलेश सिंह ने दिखा दी औकात तो कर दी FIR

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की कल यानी दो सितंबर को जयंती मनायी गई। इस कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा कई लोगों ने उन्हें सदाकत आश्रम में उनकी तैल्य चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई थी। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि व अधिवक्ता डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ल भी पहुंचे थे।

आपको बता दें कि कल की घटना के बाद इसकी चर्चा जोरो पर है। यह कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता कमलदेव नारायण शुक्ल के साथ तीखी नोकझोक देखने को मिली। अखिलेश सिंह ने अपने दल के कार्यकर्ताओं को खरी खोटी सुना दिया। कांग्रेस नेता कमलदेव नारायण शुक्ला को इतना तक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि तुमको देख लेंगे, तुम बहुत हीरो बन रहे हो तुम्हारी औकात क्या है। तुम आजकल न्यूज चैनलों पर हमारे खिलाफ बोल रहे हो। उस कार्यकर्ता को कोर्ट और थाने की गुहार लगाना पड़ गया। कांग्रेस नेता ने पाटलिपुत्र थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है।

Congress Worker 1 22Scope News

यह भी पढ़े : स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती समारोह हुए CM नीतीश

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...