हजारीबाग में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, कंटेनर के अंदर कंटेनर में छिपाकर हो रही थी तस्करी

हजारीबाग. उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के पदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर से अवैध शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने करीब 500 पेटी अवैध शराब बरामद की है।

हजारीबाग में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर को जब्त किया तथा काफी तहकीकात करने के बाद उस कंटेनर के अंदर में एक अलग से कंटेनर बना पाया। जब उसकी जांच की गई तो अंदर बनाए गए कंटेनर में अवैध शराब की लगभग 500 पेटियां बरामद की गई। कंटेनर के बाहर में किसी को पता नहीं चले, इसके लिए कोल्ड ड्रिंक की बोतले तथा चिप्स कुरकुरे के बड़े-बड़े डब्बे रखे हुए थे।

सहायक उत्पाद आयुक्त ने कहा कि इस तरह के काम में शामिल लोग ऐसे कामों को कर अपनी रोजी रोटी न करें, अन्यथा उत्पाद विभाग आगे भी कार्रवाई करता रहेगा। अगर कार्रवाई की बात करें तो शिव कुमार साहू ने जब से सहायक उत्पाद आयुक्त का पद भार ग्रहण किया है, तब से अभी तक यानी महीने भर में 4 बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध शराब जब्त की गयी है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...

Palamu DC Birthday Celebration: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ...

Palamu DC Birthday Celebration: पलामू के ज़िला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन का जश्न सिर्फ़ निजी तौर पर मनाने के बजाय,...

भागलपुर बम ब्लास्ट केस : अदालत का फैसला, 2 दोषियों को...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित काजवलीचक बम ब्लास्ट मामले में करीब चार साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। व्यवहार न्यायालय ने...