Advertisement
Advertisement

Teacher’s Day पर जहानाबाद के बृजेश होंगे चयनित, क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल

पूर्वी चंपारण: शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित एक समारोह में शिक्षा मंत्री राज्य के 41 शिक्षकों को राजकीय सम्मान से सम्मानित करेंगे। शिक्षकों को यह सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जायेगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर जहानाबाद के एक शिक्षक को भी चयनित किया गया है जिसके बाद से पुरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है।

शिक्षक दिवस पर चयनित होने वाले शिक्षकों में जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय बौरी के शिक्षक बृजेश कुमार हैं। बृजेश कुमार ने वर्ष 2006 में शिक्षक के रूप में आदर्श मध्य विद्यालय बौरी में अपना योगदान दिया था। उस वक्त विद्यालय की हालत जर्जर थी। विद्यालय में न तो कुर्सी थी न शौचालय और न ही पर्याप्त कमरे।

महज चार कमरों में 175 छात्रों की पढ़ाई होती थी। उन्होंने बताया कि जब उनके ऊपर विद्यालय का प्रभार आया तो उन्होंने अपने हिसाब से विद्यालय में काम करवाना शुरू किया और अभी चार कमरों वाले विद्यालय में 22 कमरे हैं। बच्चों की संख्या 175 से बढ़ कर 601 हो गई है तथा अभी विद्यालय में 16 शिक्षक हैं। बृजेश कुमार को वर्ष 2012 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया था उसके बाद फिर 2 अक्टूबर 2020 में भारत सरकार स्वच्छता मिशन के तहत बेहतर स्कूल का अवार्ड मिला।

फिर जिला सृजन दिवस के अवसर पर 1 अगस्त 2023 को आल द बेस्ट स्कूल के रूप में स्कूल का चयन हुआ। यह समर्पण का परिणाम है कि हमारे विद्यालय के बच्चे विधानसभा में जा कर स्कूल की कार्यवाही देखा और आज स्कूल की स्थिति सुदृढ़ है। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित होने की खबर मिलने के बाद हार्दिक ख़ुशी हुई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Car से भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी फरार

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Teacher’s Day Teacher’s Day Teacher’s Day

Teacher’s Day

Commercial Advertisment

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...