कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान भारी मात्रा में बरामद

पटना सिटी : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के गिदोर इलाके में पूजा इंटरप्राइजेज के नाम पर जाली फर्म चलने वाले का भंडाफोड़ हुआ है। बतलाया जाता है कि कृति आटा आरवी इंटरप्राइजेज के नाम से फार्म है जो पटना सिटी के मालसलामी थाना अंतर्गत आता है। फैक्ट्री काफी पुराना है यहां से जो आटा निकाला जाता है वह पूरे बिहार में सप्लाई की जाती है। कंपनी को इस बात की शिकायत आ रही थी कि हमारे आटा का डुप्लीकेट कर बाजार में बेचा जा रहा है।

आपको बता दें कि जब कंपनी के लोगों ने बात की और तहकीकात किया तो पता चला कि खुद की छपाई कर उसमें आटा हमारे कंपनी के नाम पर भरकर बेचा जा रहा है। जिससे हमारी कंपनी को काफी क्षति पहुंची है। कई बार पूजा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर को इस बात की जानकारी देकर समझाया गया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। डुप्लीकेट माल को बाजार में बेचते ही रह गए। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार बख्तियारपुर थाना पहुंचे और इसकी सूचना दी। बख्तियारपुर थाना के अधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छापेमारी की तो देखकर दंग रह गए। भारी मात्रा में डुप्लीकेट खाने पीने की सामान में हेराफेरी की जा रही है।

वहीं कंपनी के रब इंटरप्राइजेज कृति आटा के सभी लोग उन्हें देखा तो कहा कि यह कंपनी के ही नाम पर भारी मात्रा में यहां डुप्लीकेट काम किया जा रहा है। छापेमारी जैसे हुई वह स्थानीय लोग काफी मात्रा में जुट गए और पूजा इंटरप्राइजेज के लड़के को प्रशासन ने पकड़ा तो उन्हें छुड़ाने में भी लग गए। वहीं प्रशासन ने कहा कि जो उनके मालिक है उनको बुलाया जाए लेकिन मालिक फरार हो चुके थे। प्रशासन ने पूछताछ के लिए एक लोग उनके बेटों को लाया और जांच करने लगी। वहीं आरवी इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार ने कहा कि लाखों के माल पड़े हैं और घर में ही यह लोगों के द्वारा निर्माण किया जाता है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी दबे जबान में कहा कि यहां बाहर से बड़ी कंपनियों की चोकर मंगाई जाती है और उसमें भूसी और अन्य सामग्री मिलाकर यहां बोरे में पैकिंग कर बेचा जाता है।

यह भी देखें :

वहीं प्रशासन इस मामले में तहकीकात कर रही है। प्रशासन ने कहा कि अभी जांच चल रही है। जांच आने के बाद पता लगाया जाएगा कि मामला क्या है। बख्तियारपुर, फतुहा और पटना सिटी में हमेशा छापेमारी की गई है लेकिन डुप्लीकेट करने वालों पर अभी तक पूरी तरह नकेल नहीं कसा गया है। चुकी आरवी कंपनी वाले ने तो किसी तरह पता लगाया लेकिन दूसरे कंपनी वालों का भी माल यहां लाकर नया बोरा में भराई का काम किया जाता है। स्थानीय कुछ दबंग हैं जो डुप्लीकेट करने वालों का साथ देने पहुंच जाते हैं। प्रशासन ने आश्वासन कंपनी वालों को दिया है लेकिन वहीं फिलहाल सामान सहित दूकान को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : गोविंद बाग में धूमधाम से मनी भगवान श्रीकृष्ण की छठीयारी

उमेश चौबे की रिपोर्ट

 

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...