Advertisement
Advertisement

चैनपुर में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

चैनपुर. थाना क्षेत्र के कातिंग मोड़ के समीप दो बाइकों में हुई सीधी भिड़ंत में एक की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक घायल हो गये हैं। मृतक में चैनपुर किरतोटोली निवासी सुजल उरांव (15) है, जबकि घायलों में मुरूमकेला गांव निवासी रविंद्र सिंह, कांसीर निवासी विनोद सिंह उर्फ अजय सिंह व चैनपुर के कुल्ही गांव निवासी बबलू कुमार है।

चैनपुर में हादसे में एक की मौत

घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया गया, जहां डॉक्टर प्रेमचंद्र भगत ने सुजल उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविंद्र सिंह व विनोद सिंह का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है, जबकि बबलू उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल रविंद्र सिंह ने बताया कि वह, सुजल उरांव व विनोद सिंह बाइक पर सवार होकर बेंदोरा जाने के क्रम में कातिंग मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही बबलू कुमार की बाइक से सीधी भिडंत हो गयी, जिससे वे घायल हो गये। इस दौरान सुजल उरांव की मौत हो गयी।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...