CPI ने जन विरोधी नीति को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च, PM का किया पुतला दहन

खगड़िया : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) खगड़िया जिला परिषद की ओर से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कॉर्पोरेट जगत, जन विरोधी नीति, अभूतपूर्व महंगाई, बेरोजगारी एवं खाद्य सुरक्षा कानून एवं राशन कार्ड के साथ मनमानी तरीके से छेड़छाड़ करने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी महंगाई विरोधी सप्ताह के तहत जिला कार्यालय योगेंद्र भवन से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च महात्मा गांधी मार्ग होते राजेंद्र चौक खगड़िया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला सचिव कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा देश में अभूतपूर्व महंगाई की मार से तमाम तबके के लोग परेशान हो रहे हैं। रोजी और रोजगार उपलब्ध कराने में मोदी सरकार विफल रही है। देश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध नहीं कर बेरोजगारों का फौज खड़ा किया जा रहा है। आज दो साल से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते आज गरीब खुले आसमान के नीचे जीवन बसर कर रहे हैं। बीपीएल सूची में दर्ज नहीं है। जिसके चलते गरीबों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रव्यापी एक से सात सितंबर तक महंगाई विरोधी सप्ताह दिवस मनाने का फैसला लिया है।

यह भी देखें :

इसी फैसले के तहत बिहार राज्य परिषद के आह्वान पर आज प्रतिरोध मार्च एवं मोदी सरकार का पुतला दहन खगड़िया राजेंद्र चौक पर किया गया है। प्रतिरोध मार्च में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहायक जिला सचिव कां पुनीत मुखिया, सीपीआई जिला परिषद सदस्य कां चंद किशोर यादव अधिवक्ता, कां तारिणी सदा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगरिया अंचल मंत्री कां विभासचंद्र बोस, शाखा मंत्री रामप्रवेश यादव, कॉ मुकेश कुमार, कॉ मंजू देवी और निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लिए।

यह भी पढ़े : गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी को लेकर CPI ने जिला मुख्यालय गेट पर किया प्रदर्शन

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...