जिला प्रशासन पर लगा दबंगई का आरोप, निजी जमीन पर जबरन करवाया जा रहा है निबंधन भवन निर्माण

मधेपुरा : एक तरफ जहां मधेपुरा के लोग जमीन के मामले में भू-माफिया से त्रस्त और परेशान हैं। वहीं अब मधेपुरा जिला प्रशासन भी लोगों के निजी जमीन पर जबरन कब्जा जमा रही है। मामला मधेपुरा रजिस्ट्री कचहरी के भवन निर्माण से जुड़ा है। वहीं इस संबंध में पीड़ित मानिकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कामेश्वर यादव ने आज प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जमीन का खाता हाल सर्वे में बिहार सरकार हो गया था। उस जमीन पर जनवरी 2023 में भवन निर्माण विभाग द्वारा निबंधन कार्यालय के लिए भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया गया।

भू-धारी ने बताया कि जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो अधिकारियों ने कहा कि सूट से ऑर्डर लेकर आओ। अब जब सूट का ऑर्डर आ चुका है तब भी दिन रात मेरे निजी जमीन पर भवन निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस दिशा में पीड़ित भू-धारी के पुत्र कि माने तो इस विवाद के कारण उनका पूरा परिवार उलझा हुआ है। जब कोर्ट का ऑर्डर मेरे पक्ष में आया तब भी प्रशासन के द्वारा दबंगई दिखाते हुए निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जब मेरे पिता ने काम रोकने और जमीन वापस करने के दिशा में कोर्ट के आदेश को लागू करवाने की गुहार डीएम, एसडीएम और डीसीएलआर आदि अधिकारियों से लगाने गए। उन्हें आवेदन देने गए तो उन्हें निर्माण स्थल पर काम रोकने और फर्जी मारपीट के मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। सदर थाने में फर्जी मुकदमा भी दर्ज करवाई गई है।

यह भी देखें :

वहीं इस संबंध में जब डीएम विजय प्रकाश मीना से जिला प्रशासन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो जिला प्रशासन के तरफ रजिस्टार श्री यशपाल ठाकुर ने बताया कि वे फिलहाल न्यायालय के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं और जिला प्रशासन अपील में भी जाएगी। उन्होंने ऑफ कैमरा कामेश्वर यादव के दस्तावेज को भी फर्जी बताया। सवाल उठता है कि आखिर न्यायालय के आदेश के बावजूद भी विवादित स्थल पर निबंधन भवन का निर्माण कार्य करना क्या न्यायोचित है।

Madhepura Jila Nibandha 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा पुलिस ने एक घंटे के अंदर अपहृत युवक को किया बरामद, दो गिरफ्तार

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...