Breaking: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में हुए शामिल

Desk. बड़ी खबर हरियाणा की सियासत से आ रही है। विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो गये। दोनों का विधानसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल

इसको लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, ‘आज विनेश फोगाट जी और बजरंग पुनिया जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। आपको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि मैं कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, क्योंकि बुरे समय में ही पता चलता है- अपना कौन है। जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तो BJP को छोड़कर आप सभी हमारे साथ थे। आप हमारे दर्द और आंसुओं को समझ पा रहे थे। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी विचारधारा से जुड़ी हूं, जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी है और सड़क से संसद तक उनके हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

वहीं बजरंग पुनिया ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद देता हूं। हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे। हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ BJP की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रही।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...