Advertisement
Advertisement

बिहार STF को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात अपराधी रंजीत गिरफ्तार

पटना : बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। भोजपुर का कुख्यात वांछित अंतर्राज्यीय अपराधी रंजीत चौधरी गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार सरकार ने उसपर दो लाख रुपए का इनाम रखा है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी हुई है। भोजपुर, पटना एवं झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं पुलिस पर हमला के करीब दो दर्जन से अधिक गंभीर कांडों में संलिप्त रहा है।

आपको बता दें कि इनामी कुख्यात वांछित अपराधकर्मी एवं रंगदार व बालू माफिया रंजीत चौधरी पिता स्व. रामाधार चौधरी बेलाउर थाना उदवंतनगर जिला भोजपुर को उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी पर भोजपुर, पटना एवं झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूमि जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं पुलिस पर हमला के करीब 27 गंभीर कांड दर्ज है। इसके विरुद्ध बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा दो लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पटना एवं भोजपुर जिला के बालू ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने एवं भय का माहौल पैदा करने के लिए उक्त अपराधकर्मी के द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर छह नवंबर 2023 को पटना जिला के रानीतालाब थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव के रहने वाले बालू ठेकेदार देवराज की हत्या करने में शामिल रहा है। इस संबंध में रानीतालाब (पटना) थाना कांड संख्या 382/23 धारा 302/34/120बी भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित है। अपराधकर्मी द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 21 अक्टूबर 2023 को भोजपुर जिला में बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर बक्सर जिला के औद्योगिक थानान्तर्गत अर्जुनपुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार नामक युवक की गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।

यह भी देखें :

दरअसल, 29 फरवरी 2024 को उक्त अपराधकर्मी के द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर आरा कोर्ट के गेट पर कांड के गवाह गोपाल चौधरी बेलाउर थाना उदवंतनगर की गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। इस संबंध में नवादा थाना कांड संख्या 162/24 29 फरवरी 24 धारा 341/342/307/120बी/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित है। अपराधकर्मी से पूछताछ जारी है। उक्त अपराधी पटना, भोजपुर, बक्सर जिला एवं आसपास के क्षेत्रों में अपना आतंक फैलाना चाहता था। कुख्यात अपराधी एवं बालू माफिया रंजीत चौधरी की गिरफ्तारी बिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़े : बिहार STF और पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधी रणधीर सहित 2 गिरफ्तार

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...