Jharkhand Politics : सीएम हेमंत सोरेन ने अब तक एक ढेला भी काम नहीं किया-बाबूलाल का तंज…

Jharkhand Politics 

Ranchi : आदिवासियों की जमीन हड़प कर शहरों में आलीशान बैंक्वेट हॉल बनाने का सपना संजोने वाले हेमंत सोरेन जी की साजिश का जबसे भंडाफोड़ हुआ है, तबसे उनका मानसिक संतुलन ही गड़बड़ा गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट डालकर हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का लेबल लग गया

वीहीूप min 22Scope News

उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को आडे़ हाथो लेते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में झारखंड में एक ढेला काम नहीं करने वाले हेमंत सोरेन जी के द्वारा भाजपा पर लेबल लगाने का आरोप हास्यास्पद है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन जी, अपने अधिकारियों से कोर्ट-कचहरी और वकील के खर्चे का हिसाब मांगने के बजाय, केंद्र सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मांगिए।

ये भी पढ़ें- Breaking : आज रांची आएंगे हिमंता बिस्वा सरमा, मृत अभ्यर्थियों के परिजनों से करेंगे मुलाकात… 

हेमंत जी आदिवासियों की जमीन हड़पने का लेबल तो आप पर लग गया है! खुद ही अपने नाम खदान लीज करने का, बांग्लादेशी घुसपैठियों के संरक्षक का, दलाल बिचौलियों के सरगना का और अंधेरी रात में गमछी से मुंह ढंक कर नंगे पांव भागने का ! आप चिंता मत करिए। आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता आपको सत्ता से खदेड़कर राजनीतिक बेरोजगार का भी लेबल लगाने जा रही है।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...