Sri Guru Nanak Dev Ji के विवाह उत्सव की तैयारी पूरी, गुरदासपुर में होगी सरकारी छुट्टी

गुरदासपुर: सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव के 537वें विवाह पर्व की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। विवाह पर्व को लेकर राज्य की सरकार ने गुरदासपुर जिले में स्थानीय छुट्टी की घोषणा कर दी है। विवाह पर्व को लेकर बटाला और आसपास के गुरुद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस पर्व का केंद्र बिंदु बटाला में स्थित गुरुद्वारा श्री कंध साहिब होगा।

इसके अलावा गुरु नानक देव जी के विवाह स्थल गुरुद्वारा डेहरा साहिब में भी विवाह पर्व की पूरी तैयारी की गई है। बटाला में बाबे के ब्याह पर्व के अवसर पर बटाला की सड़कों के किनारों पर प्रवासी दुकानदार पहुंच चुके हैं। इन दुकानदारों में से अधिकतम दुकानें क्रॉकरी और खिलौनों की हैं। विवाह पर्व के दौरान मनोरंजन की भी पूरी तैयारी की गई है। वहीं सरकार ने उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का खास व्यवस्था किया है।

सुरक्षा के लिए 100 सीसीटीवी कैमरे के साथ ही 1300 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। प्रशासनिक प्रबंधों को देखा जाए तो बटाला को 8 सेक्टरों में बांटा गया है। मेले में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए 5 अस्थायी बस अड्डे स्थापित किए गए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Punjab Govt ने पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए बनाया नया योजना, इन पर होगी कार्रवाई

Sri Guru Nanak Dev Ji Sri Guru Nanak Dev Ji

Sri Guru Nanak Dev Ji

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...