Advertisement
Advertisement

DMCH में हुआ Live Operation, पीजी स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण के लिए दिखाया गया

DMCH के गायनिक विभाग में जल्द शुरू होगा दूरबीन विधि से आपरेशन, डॉ संजीव ने पीजी स्टूडेंटों को लाइव आपरेशन करके दी जानकारी

दरभंगा: Live Operation – उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में दरभंगा आवेस्टेटिकल एवं गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी तथा पटना के विमेंस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय लाइव एंडोस्कोपी हिस्टोरोस्कॉपी लेप्रोस्कोपी वर्कशाप का आयोजन कर आठ मरीजो का सफल आपरेशन किया गया। इस अवसर पर पटना से दरभंगा पहुंचे डॉ संजीव कुमार ने एंडोस्कोपी लेप्रोस्कोपी के जरिए स्त्रियों के गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब की बहुत सारी बीमारियों को कम काट छांट कर करने का तरीका बताया।

वही मौके पर उपस्थित प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष पूजा महासेठ ने बताया कि जल्द ही गायनिक विभाग के मरीजों का आपरेशन दूरबीन विधि से किया जाएगा। प्रशिक्षण से पीजी स्टूडेंट उत्सुक है। इससे मरीजों के उपचार में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि विभाग के पास इस तरह के उपकरणों की कमी है। कुछ खराब हो गए। जल्द ही उपकरणों का प्रबंध कर यहां भी दूरबीन विधि आपरेशन आरंभ किया जाएगा। वही उन्होंने बताया कि दूरबीन विधि आपरेशन सांइस का वरदान है।

वही महिला अस्पताल और प्रजनन अनुसंधान केंद्र, कंकड़बाग पटना के निर्देशक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि दूरबीन सर्जरी सबसे बेस्ट है। इस विधि से सर्जरी करने में समय भी कम लगता है। आनेवाले दिनों में सभी प्रकार के आपरेशन इसी विधि से होगा। इसलिए चिकित्सकों को इसका ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। इंडोस्कोपी से आपरेशन में मरीज जल्द स्वस्थ हो जाते हैं और ब्लड का लॉस भी बेहद कम होता है। मामूली सा छोटा छेदकर बच्चेदानी, शिष्ट, रसौली, लेप्रोस्कोपिक आदि का सफल पूर्वक आपरेशन किया जा सकता है।

बताते चले कि गायनिक विभाग के आपरेशन ओटी से सीधा प्रसारण गायनिक विभाग के लेचर थियेटर में चल रहा था। जिसमे दरभंगा मेडिकल कालेज में गायनिक की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स हो रहे सर्जरी का सीधा प्रसारण देख रहे थे। साथ ही सर्जरी के दौरान आने वाले डॉट्स को स्टूडेंट्स के द्वारा लाइव पूछा जा रहा था। जिसका जबाब डॉ संजीव कुमार ओटी से लाइव दे रहे थे। वही इस लाइव कार्यक्रम से स्टूडेंट्स के बीच काफी खुशी देखी गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  बढ़ता जा रहा है Dengue का प्रकोप, अंतिम 24 घंटे में पटना में 32 तो राज्य में…

दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

Live Operation Live Operation Live Operation Live Operation

Live Operation

Commercial Advertisment

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...

OBC Creamy Layer: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वेतन के आधार...

 सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। अब केवल माता-पिता की वेतन और कृषि आय...

Hatia-Bengaluru Special Train: हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, नवंबर...

 रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया है। नवंबर और दिसंबर में अतिरिक्त फेरे लगाये...