Advertisement
Advertisement

बढ़ता जा रहा है Dengue का प्रकोप, अंतिम 24 घंटे में पटना में 32 तो राज्य में…

पटना: बिहार में डेंगू का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में डेंगू के सबसे अधिक मरीज राजधानी पटना जिले में मिले हैं जबकि औरंगाबाद में 9, गया में 7, मुजफ्फरपुर में 5, नालंदा 4, नवादा और बेगूसराय में तीन तीन, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी में दो दो नए मरीज मिले हैं। अरवल, भागलपुर, जहानाबाद, खगड़िया, मधेपुरा, सारण, सुपौल और पश्चिम चंपारण में एक एक मरीज मिले हैं। इसके साथ ही पटना में सबसे अधिक 32 मरीज मिले हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य में डेंगू के कुल 82 मरीज मिले हैं। इस वर्ष अब तक राज्य में कुल 1128 डेंगू पीड़ित की पहचान हो चुकी है जिसमे सबसे अधिक 538 अकेले पटना में मिले हैं। राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों को देख कर स्वास्थ्य विभाग ने भी कर्मियों को अलर्ट किया है साथ ही हर अस्पताल में डेंगू के लिए स्पेशल वार्ड बनाने और डेंगू मरीजों के लिए बेड सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है।

मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने विभाग के उच्चाधिकारियों, राज्य के मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक और सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 30 30 बेड सुरक्षित रखा जाए जबकि जिला अस्पताल में 5, पीएचसी और सीएचसी में दो दो बेड डेंगू मरीजों के लिए सुरक्षित रखे जाएं। बता दें कि बीते दस दिनों में राज्य में 6 डेंगू मरीज की मौत भी हो चुकी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      ‘आभार यात्रा’ बीच में छोड़ तेजस्वी जायेंगे Dubai, कोर्ट इन शर्तों के साथ दी इजाजत

Dengue Dengue Dengue

Dengue

Commercial Advertisment

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...

OBC Creamy Layer: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वेतन के आधार...

 सुप्रीम कोर्ट ने OBC क्रीमी लेयर आरक्षण पर केंद्र सरकार की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। अब केवल माता-पिता की वेतन और कृषि आय...

Hatia-Bengaluru Special Train: हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, नवंबर...

 रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया है। नवंबर और दिसंबर में अतिरिक्त फेरे लगाये...