Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजा समारोह में हिस्सा लिया। यह त्योहार में विशेष रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। इसमें घरों और सार्वजनिक पंडालों को जीवंत डिजाइनों से सजाया जाता है। भक्त मिठाइयां चढ़ाते हैं और अनुष्ठान करते हैं।
गणपति पूजा में शामिल हुए पीएम मोदी
दरअसल, एक वीडियो में, पीएम मोदी, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी के साथ आरती करते और भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा करते हुए देखे जा रहे हैं। यह मुख्य न्यायाधीश के आवास का वीडियो है। इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री पारंपरिक महाराष्ट्रीयन टोपी पहने हुए हैं।
गणेश चतुर्थी, भगवान गणेश के सम्मान में आयोजित होने वाला दस दिवसीय त्योहार है। यह 7 सितंबर को शुरू हुआ, जो हिंदू चंद्र-सौर महीने भाद्रपद का चौथे दिन था। विनायक चतुर्थी के रूप में जाना जाने वाला यह त्योहार गणेश को ‘नई शुरुआत के देवता’ और ‘बाधाओं को हटाने वाले’ के रूप में मनाया जाता है।


















