CM Nitish के छवि पर सवाल करने से पहले तेजस्वी…, मंत्री अशोक चौधरी ने शराबबंदी पर……

CM Nitish

पटना: जदयू कार्यालय में जनता दरबार में शुक्रवार को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए। जनता दरबार में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी और निवारण का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री के दूसरी बार साथ आने के लिए गिड़गिड़ाने की बात को लेकर कहा कि कुछ भी बोल देने से नहीं होता है। अगर ऐसा कुछ भी है तो तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनके पास वीडियो है तो वे वीडियो दिखाएं।

कुछ भी बोल देना काफी नहीं होता है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन उससे पहले उन्हें खुद के छवि को देखना चाहिए कि वे क्या हैं। वहीं उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात के लिए डॉक्टरों के नहीं पहुंचने पर अशोक चौधरी ने कहा कि डॉक्टरों को उनसे मिल कर मुख्यमंत्री की बात सुननी चाहिए थी। मुख्यमंत्री का अधिकार होता है कि वह पहले जनता को समझाएं फिर वह कोई बड़ा निर्णय लें।

जमीन सर्वे को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सर्वे पूर्ण हो जाने के बाद जमीन से संबंधित बहुत सारे विवाद खत्म हो जाएंगे। यह इसलिए ही करवाया जा रहा है कि राज्य में जमीनी विवादों में कमी हो। अगर किसी लोगों से किसी भी काम करने के लिए पैसा माँगा जा रहा है तो वे लोग विजिलेंस को सूचित करें और हम लोग ऐसे अधिकारी और कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। हमने सर्वे की यह योजना लोगों के भलाई के लिए लाया है और कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं तो फिर उन्हें दण्डित किया जायेगा।

वहीं शराबबंदी कानून की समीक्षा के मामले में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बयान पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वे वरिष्ठ नेता हैं, राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं उनके पास अगर कोई सुझाव है तो वे बिल्कुल सरकार को दे सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी नियम कानून जनता के हित के लिए बनाती है इसका यह मतलब नहीं है कि वह चीज खत्म हो जाए।

सब लोग जानते हैं कि अपराध करने पर जेल जाना पड़ेगा लेकिन फिर भी क्या लोगों ने अपराध करना छोड़ दिया है? इसी तरह से राज्य में शराबबंदी कानून बनाया गया है, लेकिन कुछ लोग हैं जो अवैध तरीक़े से शराब का कारोबार कर रहे हैं तभी तो राज्य में शराब पकड़ा जा रहा है। सरकार काम कर रही है और जो भी गलत करने वाले होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Bihar Land Survey: अगर आपके पास नहीं जमीन का पूरा कागज तो…, सर्वे मामले में विभाग ने दी बड़ी जानकारी..

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...