Ranchi पुलिस का गजब फरमान, पूजा पंडाल के निर्माण कार्य को कराया बंद और…

Ranchi : राजधानी रांची में एक पूजा पंडाल के निर्माण को पुलिस ने बंद करवा दिया। जिसके बाद पुलिस के इस रवैये के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष का माहौल है। बता दें कि रामलला पूजा समिति, रांची द्वारा पुराना विधानसभा मैदान में गत 13 दिनों से पूजा पंडाल का कार्य चल रहा था। पूजा समिति का कहना है कि आज पूजा पंडाल में काम करने वाले कारीगरों को जगरनाथपुर थाना पुलिस ने अचानक ही बिना कारण बताए काम बंद करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : धधकती आग में दो दुकानो के लाखो का सामान जलकर खाक… 

पूजा पंडाल निर्माण में विघ्न डाला जा रहा है

Ranchi यही है वो मंदिर जिसके निर्माण कार्य को पुलिस ने कराया बंद
Ranchi यही है वो मंदिर जिसके निर्माण कार्य को पुलिस ने कराया बंद

इसको लेकर किसी भी तरह का कारण आयोजन समिति को नहीं बता रहे है। इधर पंडाल निर्माण रोकने के मामले को लेकर शहर के कई पूजा समितियों के साथ बैठक चल रही है। पूजा समिति ने बताया कि पूजा पंडाल निर्माण से पहले जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया था। लेकिन किसी ने पूजा पंडाल निर्माण में किसी तरह का कोई भी दिशा-निर्देश नहीं दिया है। अब पूजा पंडाल निर्माण में विघ्न डाला जा रहा है। जबकि दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण आधा से ज्यादा हो गया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सीएम हेमंत सोरेन ने पवित्र स्थल लुगु बुरु घंटाबाड़ी में की पूजा-अर्चना 

Ranchi : तुष्टिकरण के लिए ऐसा किया जा रहा है-नवीन जायसवाल

वहीं बैठक में पहुंचे हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि शहर में बनने वाले पूजा पंडालों में बहुत भीड़ बढ़ जाती है ऐसे में शहर के साइड में पूजा पंडाल का निर्माण होना चाहिए। ऐसे में पूजा पंडाल के निर्माण कार्य को पुलिस के द्वारा रोका जा रहा है और कहा गया कि ऊपर से आदेश है। ये ऊपर से आदेश किसका है ये सिर्फ तुष्टिकरण के लिए ऐसा किया जा रहा है लेकिन अब ये पूजा पंडाल बनकर रहेगा।

Saffrn

Trending News

NEET-UG 2026: जमशेदपुर में 8 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, डीसी...

Jamshedpur News: ज़िला प्रशासन ने 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और गड़बड़ी-मुक्त तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां...

रंगदारी कांड का फरार आरोपी राहुल गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखौरा थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी कांड के आरोपी राहुल सिंह को पुलिस...

दिल्ली में फायरिंग से हड़कंप, Guru Randhawa के जिम के बाहर...

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच...

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में खेल विकास व अवसंरचना...

पटना : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन पटना में राज्य की खेल अवसंरचना परियोजनाओं, खेल प्रतिभा विकास कार्यक्रमों...

Ethanol Blended Petrol पर बड़ी राहत: E22 से E30 तक के...

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने 22% से 30% तक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img