PM मोदी आज टाटानगर-पटना ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की देंगे सौगात

पटना : देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी आज यानी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं इसके वहीं इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी आवास योजना के 20 हजार लाभुकों का गृह प्रवेश भी कराएंगे। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री रविवार की सुबह 10 बजे झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से बिहार और झारखंड के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन का रूट तय कर दिया है। यह ट्रेन गया-कोडरमा के रास्ते चलेगी। इस मार्ग से टाटा और पटना के बीच करीब सात घंटे में सफर हो जाएगा। झारखंड के टाटानगर व बिहार के पटना के बीच गोमो-कोडरमा-गया-जहानाबाद के रास्ते चलने वाली यह पहली ट्रेन होगी।

यह भी पढ़े : टाटा-पटना के बीच 15 अगस्त से दौड़ सकती है ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’

यह भी देखें :

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...