Banka में पोखर में किशोर का शव मिलने से सनसनी

बांका: बांका के अमरपुर प्रखंड के पवई गांव के समीप अवस्थित कैथा पोखर में रविवार की सुबह 12 वर्षीय एक किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कुछ किसान चप्फा बहियार अपने खेतो में लगी धान की फसल को देखने गये थे तभी किसानो की नजर बहियार में अवस्थित कैथा पोखर में तैर रहे एक शव पर पड़ी। पोखर में शव मिलने की सूचना पर सतघड़ा, पवई, जानकीपुर, नयाचक समेत आस पड़ोस के गांवो से ग्रामीणो की भीड़ घटना स्थल पर पहुँच गई।

शव की शिनाख्त पवई महादलित टोला निवासी पिन्टु दास का 12 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार उर्फ देवा के रूप में हुई। शव की शिनाख्त होते ही मृतक किशोर की मां गुड़िया देवी समेत अन्य परिजन दहाड़ मारते हुए घटनास्थल पर पहुंच गये। मौके पर मृतक किशोर के पिता पिन्टु दास ने बताया कि विगत 13 सितंबर शुक्रवार को करीब ग्यारह बजे उनका पुत्र किसी काम की बात कहकर घर से निकल गया। देर रात्रि तक जब वह घर वापस नहीं आया तो उन्होंने अपने पुत्र की हर जगह खोजबीन किया लेकिन पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया।

रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणो ने सूचना दी कि उनके पुत्र की शव चप्फा बहियार में अवस्थित कैथा पोखर में है। सूचना मिलने पर कैथा पोखर पहुंचे तो देखा उनके पुत्र की शव पोखर की पानी में तैर रही है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर काफी देरी से पहुंची जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश भी दिखा।

करीब दो घंटे के बाद दारोगा विजय कुमार दुबे महिला पुलिस तथा अन्य पुलिसकर्मियो के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को पानी से बाहर निकाला तथा शव का पंचनामा कर पुलिस अभिरक्षा में शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पोखर में मिले शव का पंचनामा कर शव को पोसेटमार्टम के लिए पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया है। मृतक के परिजनो द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Police Station से कुछ ही दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 व्यक्ति जख्मी

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka Banka Banka Banka Banka Banka

Banka

Chapapur Colliery Protest: चापापुर कोलयरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, जिप...

Chapapur Colliery Protest: धनबाद जिले के निरसा में स्थित चापापुर आउटसोर्सिंग कोलियरी में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजामों को लेकर जिला परिषद सदस्य...

Pappu Khan Arrest: मोतिहारी में STF की बड़ी कार्रवाई, केसरिया प्रमुख...

Pappu Khan Arrest: पूर्वी चंपारण जिले में एक अहम ऑपरेशन के तहत, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने केसरिया ब्लॉक प्रमुख के पति नाज़ अहमद...

Chirkunda BJP Worker Meeting: चिरकुंडा में भाजपा का मेगा मिलन समारोह,...

Chirkunda BJP Worker Meeting: निरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक 'कार्यकर्ता मिलन समारोह' आयोजित किया गया। इस...