74 साल के हुए प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश ने दी बधाई

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन होता है। आज पीएम अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश-विदेश हर तरफ से उनके जन्मदिन की बधाईयां दी जा रही है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन की बधाई दी है। बताया जा रहा है कि ठीक रात के 12 बजे सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई दी है।

यह भी पढ़े : BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी

यह भी देखें :

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...