73 साल के हुए CM नीतीश, PM मोदी ने दी बधाई

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम ने लिखा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जन्मदिन की दी बधाई

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।

वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके स्वस्थ खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना है। बता दें कि हर लोग सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। विजय सिन्हा के साथ विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...