Advertisement
Advertisement

अतिथि शिक्षक ने किया शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव

मोतिहारी : बिहार सरकार एक तरफ लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दे रही है। वहीं दूसरी तरफ अतिथि शिक्षकों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाकर उनके वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं कर रही है। पूर्वी चंपारण के अतिथि शिक्षकों ने अपने वेतन की मांग को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी भी की। सैकड़ों की संख्या में आए अतिथि शिक्षकों ने बिहार की सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ में आवाज बुलंद किया। वहीं पूर्वी चंपारण के डीईओ और डीपीओ के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की और अपने वेतन को जल्द से जल्द भुगतान की मांग उठाई।

आपको बता दें कि बिहार में बड़े पैमाने पर अतिथि शिक्षकों की बहाली सरकार ने की थी। उनको क्लास में पढ़ाई के हिसाब से उनका वेतन का निर्धारण किया था। लेकिन मात्र दो महीने वेतन देने के बाद सरकार ने उनके वेतन को भुगतान नहीं किया। जिसको लेकर लगातार अतिथि शिक्षक नाराज है। वहीं अतिथि शिक्षकों ने सरकार से जल्द से जल्द वेतन की भुगतान की मांग उठाई। साथ ही मांग पूरी नही होने पर लड़ाई लड़ने की आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़े : बदमाशों ने शो-रुम मालिक को दुकान में घुसकर चाकू से किया हमला

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...