RELIEVE होने के बाद भी अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, थाने में दर्ज कराई शिकायत

पटना: बिहार के अतिथि शिक्षकों को सेवा मुक्त कर दिए जाने के बावजूद अभी तक उनका वेतन भुगतान नहीं हुआ है। अतिथि शिक्षकों ने गांधी मैदान थाना में एजेंसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अतिथि शिक्षकों ने अपनी शिकायत में कहा है कि एजेंसी के द्वारा वेतन भुगतान में लगातार आनाकानी की जा रही है।

मामले को लेकर राज्य के लगभग सभी जिलों से शिक्षक पटना पहुंच रहे हैं और वे शिक्षा विभाग और एजेंसी के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि राज्य भर से उनका वेतन बना कर पटना भेजा गया। वे लोग ऑउटसोर्सिंग के माध्यम से सेवा में थे तो उनका वेतन भुगतान प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से की जनि थी लेकिन उन्हें आज तक एक भी पैसा वेतन के नाम पर नहीं मिला।

सेवा लेने के बाद बिना वेतन भुगतना दिए उन्हें सेवा से भी हटा दिया गयाा और अब एजेंसी वाले उन्हें उलटे धमकी भी दे रहे हैं। गांधी मैदान थाना में पहुंचे कई अतिथि शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा विभाग और एजेंसी के चक्कर में पिस रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अंतिम में थक हार कर उन्हें थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराना पड़ा है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- बिहार में INDI गठबंधन नहीं RJD परिवार लड़ रहा चुनावः मंगल पांडेय

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RELIEVE RELIEVE RELIEVE

RELIEVE

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...