केंद्रीय वित्त मंत्री ने NPS वात्सल्य योजना का किया शुभारंभ

पटना : एनपीएस वात्सल्य योजना का विधिवत शुभारंभ केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामण के कर कमलों द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित समारोह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सचिव एवं अन्य अतिथिगण मौजूद थे। बिहार राज्य भी एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंम कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के द्वारा भी वृहत कार्यक्रम बिहार के चार प्रमुख जिलों पटना, गया, मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर में किया गया।

पटना में यह कार्यक्रम एसएलबीसी के तत्वावधान में संयोजक रवींद्र कुमार श्रीवास्तव महाप्रबंधक (दक्षिण बिहार) की उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिसमें बिहार के 40 से अधिक बच्चे अपने अभिवावक व शिक्षक के साथ कार्यक्रम में वेबेक्स के माध्यम से विज्ञान भवन दिल्ली से जुड़े। जहां पर एनपीएस वात्सल्य योजना का विधिवत शुभारंभ निर्मला सीतारामण के कर कमलों द्वारा दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमे भारतीय स्टेट बैंक के पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक केवि बंगारराजु उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिल्ली से हुआ एवं राज्य स्तर पर भी सभी प्रतिभागी वेबेक्स के माध्यम से जुड़कर इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने।

NPS Vatsalya Scheme 1 22Scope News

शुभारंभ के पूर्व पटना में रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक सह संयोजक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, बिहार ने उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया। वित्त मंत्रालय एवं पीएफआरडीए के तत्वाधान में हो रहे इस कार्यक्रम की रूपरेखा से सबको अवगत कराया। उन्होंने नए स्कीम एनपीएस वात्सल्य के बारे में वृहत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग वाले बच्चे अपने अभिवावक के साथ यह खाता बैंको में खोल सकेंगे और इससे जुड़ी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

NPS Vatsalya Scheme 2 22Scope News

रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना के फलस्वरूप बच्चों में शुरुआत से ही बचत की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। पेंशन आधारित समाज का निर्माण हो सकेगा और बच्चों के रिटायरमेंट के समय (60 वर्ष) तक काफी अच्छे फंड का व्यवस्था भी हो सकेगी। रवींद्र श्रीवास्तव ने इसके अलावा एनपीएस वात्सल्य के योग्यता, लाभ तथा विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यों से सभा को अवगत कराया तथा सभी को ज्यादा से ज्यादा इस योजना से खुद जुड़ने तथा अपने परिचित को जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी देखें :

आयोजन के अंत में राज्य स्तर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति बिहार द्वारा एनपीएस वात्सल्य के 14 प्राण (PRAN) संख्या का वितरण बच्चों के बीच किया गया। इस कार्यक्रम में एसएलबीसी, बिहार के सहायक महाप्रबंधक कुमार रणजीत व अन्य अधिकारियों के साथ बिहार राज्य के विभिन्न बैंक के प्रतिनिधि, नाबार्ड के प्रतिनिधि, प्रयास से आए कलाकार तथा मीडियाकर्मी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। मौके पर बच्चों तथा अन्य सम्मानीय अतिथियों ने नाबार्ड तथा प्रयास टीम के द्वारा वित्तीय साक्षरता के विषय पर मंचित नुक्कड़ नाटक का भी आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन भारतीय स्टेट बैंक के नवल किशोर मिश्रा, उपमहाप्रबंधक के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

यह भी पढ़े : ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक व स्वागतयोग्य निर्णय – मंगल पांडे

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...