बिहार में 7 IAS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

पटना : बिहार सरकार ने आज यानी 19 सितंबर को सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल परिवहन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। आशिमा जैन जिन्हें परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, उन्हें स्थानांतरित कर वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त विभाग के सचिव (व्यय) दीपक आनंद को श्रम संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है।

IAS Transfer 22Scope News IAS Transfer 1 22Scope News

 

वहीं नगर विकास विभाग की सचिव आशिमा जैन जिन्हें परिवहन विभाग के सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, इन्हें स्थानांतरित कर अगले आदेश तक सचिव (व्यय) वित्त विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह अगले आदेश तक जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी को अगले आदेश तक जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग में सचिव प्रणव कुमार को अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी लक्ष्मण तिवारी को छपरा सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार में 25 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...