केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना, कहा- ‘कांग्रेस और पाकिस्तान का एजेंडा एक’

रांची. केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रेस कॉन्प्रेंस की। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने आज कहा कि भारत में अनुच्छेद 370 और 35 ए के मामले में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के साथ साथ है।

कांग्रेस पर शिवराज सिंह चौहान का निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसे यह स्पष्ट हो जाता है कि पाकिस्तान और कांग्रेस की ताल एक है। उनका एक ही एजेंडा है। इसलिए पाकिस्तान, कांग्रेस की बात को खुलेआम कह रहा है। इसी कारण कांग्रेस और राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करते हैं। एयर स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं। सेना की वीरता पर सवाल उठाते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के बाहर जाकर अपने देश की बदनामी कर महा पाप करते हैं, यह कांग्रेस और उनके गठबंधन का सच है। आज नरेंद्र मोदी भारत प्रधानमंत्री हैं। न धारा 370 खत्म होगी और न ही 35 ए बदलेगी। आतंकवाद को पनपने नहीं दिया जाएगा, उसे कुचल दिया जाएगा। कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। कश्मीर की जनता का विश्वास आज हमारे साथ है।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के इतिहास की सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार है, जिनके शासनकाल में नोटों का पहाड़ निकल रहा है। कानून व्यवस्था खत्म हो गया है, यह हम नहीं कह रहे है, यह माननीय उच्च न्यायालय कह रहा है। यह सरकार विदेशी घुसपैठियों को यहां पर बसा रही है। आदिवासी की अस्मिता को खत्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बड़कागांव में पत्थरबाजी की घटना इसका संकेत है। आपकी सरकार आपके द्वार का नाटक किया जा रहा है। अबुआ आवास के आवेदनों को गांव में फेंक दिया जाता है। झारखंड के मुख्यमंत्री एक देश एक चुनाव का विरोध किया है। इस देश में 24 घंटे चुनाव की तैयारी चलती है, जिससे विकास का काम ठप पड़ जाता है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...