DM के जनता दरबार में 98 मामलों की हुई सुनवाई, कई मामलों का हुआ ‘ऑन-द-स्पॉट’ समाधान

बेतिया : बेतिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के कार्यालय प्रकोष्ठ में आज यानी शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 98 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें मोहन राम, रामायण महतो, सुभाष महतो, धरणीकांत तिवारी, हरेन्द्र प्रसाद, मुन्ना साह, अशोक कुमार गुप्ता, गिरधारी राम, आरती देवी, सुनीता गुप्ता, ब्रजेश प्रसाद, चंपा देवी, अंबिका प्रसाद, फुलकली देवी, चंदन कुमार, प्रमोद पासवान और अवधेश पांडेय आदि के नाम शामिल हैं।

यह भी देखें :

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता बेबी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री और विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : सरकारी ग्रामीण रोड निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, कई लोग घायल

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...