Advertisment

JSSC CGL Exam को लेकर रांची रेल मंडल से चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

रांची. झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन परीक्षा (JSSC CGL Exam) को लेकर एवं ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से चार जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

JSSC CGL Exam को लेकर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

1. ट्रेन संख्या 08601/08602 रांची–भागलपुर–रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08601 रांची–भागलपुर परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2024 (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। (केवल 01 ट्रिप)

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (शनिवार) 18:00 बजे, मूरी आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:28 बजे प्रस्थान 20:30 बजे, धनबाद आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, जसीडीह आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, किउल आगमन 03:25 बजे प्रस्थान 04:00 बजे एवं भागलपुर आगमन (रविवार) 06:15 बजे होगा। ट्रेन संख्या 08602 भागलपुर–रांची परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2024 (रविवार) को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। (केवल 01 ट्रिप)

इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान (रविवार) 17:35 बजे, किउल आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:20 बजे, जसीडीह आगमन 22:38 बजे प्रस्थान 22:40 बजे, धनबाद आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, मूरी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे एवं रांची आगमन (सोमवार) 05:20 बजे होगा।

इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 05 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच, वातानुकूलित 2-टियर सह प्रथम श्रेणी संयुक्त कोच का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 04 कोच होंगे।

JSSC CGL Exam स्पेशल ट्रेन परिचालन

2. ट्रेन संख्या 08603/08604 रांची–भागलपुर–रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08603 रांची–भागलपुर परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2024 (रविवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। (केवल 01 ट्रिप)

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (रविवार) 18:00 बजे, मूरी आगमन 19:30 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:28 बजे प्रस्थान 20:30 बजे, धनबाद आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, जसीडीह आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, किउल आगमन 03:25 बजे प्रस्थान 04:00 बजे एवं भागलपुर आगमन (सोमवार) 06:15 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08604 भागलपुर–रांची परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 23.09.2024 (सोमवार) को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। (केवल 01 ट्रिप)

इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान (सोमवार) 17:35 बजे, किउल आगमन 20:00 बजे प्रस्थान 20:20 बजे, जसीडीह आगमन 22:38 बजे प्रस्थान 22:40 बजे, धनबाद आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, मूरी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे एवं रांची आगमन (मंगलवार) 05:20 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच होंगे।

JSSC CGL Exam को लेकर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

3. ट्रेन संख्या 08626/08625 रांची–पटना–रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08626 रांची–पटना परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 21.09.2024 (शनिवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। (केवल 01 ट्रिप)

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (शनिवार) 21:40 बजे, मूरी आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:13 बजे प्रस्थान 01:18 बजे, गया आगमन 04:35 बजे प्रस्थान 05:00 बजे एवं पटना आगमन (रविवार) 07:45 बजे होगा। ट्रेन संख्या 08625 पटना–रांची परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2024 (रविवार) को पटना से प्रस्थान करेगी। (केवल 01 ट्रिप)

इस ट्रेन का पटना प्रस्थान (रविवार) 20:45 बजे, गया आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 23:10 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, मूरी आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:20 बजे एवं रांची आगमन (सोमवार) 06:45 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 18 कोच होंगे।

JSSC CGL Exam स्पेशल ट्रेन का परिचालन

4. ट्रेन संख्या 08624/08623 रांची–पटना–रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08624 रांची–पटना परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.09.2024 (रविवार) को रांची से प्रस्थान करेगी। (केवल 01 ट्रिप)

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (रविवार) 21:40 बजे, मूरी आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:13 बजे प्रस्थान 01:18 बजे, गया आगमन 04:35 बजे प्रस्थान 05:00 बजे एवं पटना आगमन (सोमवार) 07:45 बजे होगा। ट्रेन संख्या 08623 पटना–रांची परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 23.09.2024 (सोमवार) को पटना से प्रस्थान करेगी। (केवल 01 ट्रिप)

इस ट्रेन का पटना प्रस्थान (सोमवार) 20:45 बजे, गया आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 23:10 बजे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो आगमन 01:20 बजे प्रस्थान 01:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:45 बजे, मूरी आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:20 बजे एवं रांची आगमन (मंगलवार) 06:45 बजे होगा।ट इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13 कोच होंगे।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...