सुल्तानगंज में बाढ़ का कहर, दर्जनों गांव के लोग हुए बेघर

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में गंगा नदी के बाढ़ से कहर जारी है। दर्जनों गांव के लोग बेघर हो गए हैं। पीड़ित लोग जिला प्रशासन के मदद पर आश्रित हो गए हैं। हालांकि जिले के एडीएम कुदंन कुमार, एसडीएम धनंजय कुमार और डीएसपी चंद्रभूषण ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया है। मंझली बांध पर हो रहे पानी के दबाब के कारण वहां पर मजिस्ट्रेट व चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। कर्मी लगातार बांध पर नजर जमाए हुए हैं। एडीएम ने बताया कि कुल छह जगहों पर कम्युनिटी किचन शुरू कर दिया गया है। नौ नांव की व्यवस्था सभी जगहों पर उपलब्ध करा दी गई है। जरुरत पड़ी तो और इसमें बढ़ोत्तरी की जाएगी। वहीं भागलपुर-सुलतानगंज मुख्य एनएच-80 पर भारी वाहनों का परिचालन बंद करा दिया गया है।

पूरी तरह बाढ़ की चपेट में नगर परिषद अकबरपुर

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज सहित नगर परिषद अकबरनगर पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है। अकबरनगर रिंग बांध पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। बांध के ऊपर से पानी तेजी से श्रीरामपुर गांव में प्रवेश कर रहा है। यदि अगले 24 घंटे यही हालात रहा तो पांच हजार घर पूरी तरह से जलमग्न हो जाएगा। इसके बचाव के लेकर जिलास्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Sultanganj Barh 1 22Scope News
पूरी तरह बाढ़ की चपेट में नगर परिषद अकबरपुर

भागलपुर के सुल्तानगंज में बाढ़ कहर बरपा रही है गंगा नदी

भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी बाढ़ कहर बरपा रही है। ऐसे में सुल्तानगंज से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। एनएच-80 पर तीन से चार फीट पानी पूरी रफ्तार से चल रही है। बाढ़ का असर बजारों पर पड़ने लगा है। सब्जी हो या अन्य कई समान अधिक मूल्य पर मिल रही है। वहीं कई ऐसे भी लोग है जो इस आपदा में अपना अवसर भी तालाश कर रहे हैं। ऐसे ही एक ठेला चालक मिला जो खुद तो जान जोखिम में डाल दूसरों का मदद करने में जुटा है। ठेल पर सवारी के साथ बाइक को रख तेज पानी में पार कर रहा है। यह नजारा अकबरनगर-भवनाथपुर एनएच सड़क का है। तेज पानी के चलते जिला प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। यहां पर कोई बेरिकेंटिंग नहीं किया गया है और ना ही चौकीदार की प्रतिन्युक्ति की गई है।

Sultanganj Barh 1 1 22Scope News
भागलपुर के सुल्तानगंज में बाढ़ कहर बरपा रही है गंगा नदी

मचान पर सोई ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

अकबरनगर शाहाबाद में अपने मां के साथ मचान पर सोई ढाई वर्षीय बच्ची की पानी में गिरने से मौत हो गई है। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा

यह भी देखें :

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

संजय सरावगी ने कहा- संगठन की मजबूती ही BJP की सबसे...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के अंतर्गत पटना महानगर का दो दिवसीय एवं एक...

जादोपुर-मंगलपुर महासेतु के स्पैन में गैप, भारी वाहनों की आवाजाही पर...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले को बेतिया से जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण जादोपुर-मंगलपुर महासेतु के स्पैन में गैप आने से लोगों की चिंता बढ़ गई...

Bihar में Corrugated Box की मांग क्यों बढ़ रही है? 2026...

Bihar mein corrugated box ki mang बिहार बदल रहा है। और इस बदलाव को सबसे पहले महसूस किया है उन लोगों ने जो packaging का...

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में विदेशी शराब...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के मधुबन थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है। पुलिस ने कुल...

शिकारगंज चाकू मार हत्याकांड : महज 2 घंटे में 10 अभियुक्त...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकारगंज थाना अंतर्गत चमही गांव में कल यानी 22 मई की संध्या करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img