बेतिया में रिंग बांध टूटा, 5 पंचायतों में घुसा बाढ़ का पानी

बेतिया : बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। राज्य के करीब 16 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इसी क्रम में बेतिया में सोमवार की देर रात चंपारण तटबंध से जुड़ा पीड़ी रिंग बांध टूट गया है। इसके चलते बैरिया प्रखंड की पांच पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया है। उतरी पटजिरवा, सूर्यपूर, दक्षिणी पटजिरवा, पखनाहा डुमरिया और मलाही बलुआ पंचायत के लगभग 15 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।

आपको बता दें कि पानी के तेज में तीन लोग फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया गया। अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार औप सदर एसडीपीओ-2 रजनीश कांत आदि पदाधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखी है। यह बांध करीब 20 साल पहले बना था। पहले भी बांध के कमजोर होने की स्थित को लेकर चेतावनी दी गई थी। हालांकि समय रहते अगर ठीक किया जाता तो आज शायद नहीं टूटता। घटना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Betia Bandh 2 22Scope News

मौके पर पहुंची NDRF की टीम

वहीं बांध टूटने के बाद गांवों में पानी घुसा तो लोगों की परेशानी बढ़ गई। हालांकि मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची है और राहत बचाव कार्य किए जा रहे हैं। मंगलवार की सुबह पानी का बहाव थोड़ा कम हुआ है। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Betia Bandh 1 22Scope News

यह भी देखें :

CM नीतीश आज करेंगे एरियल सर्वेक्षण

बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर आज यानी मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार एरियल सर्वेक्षण करेंगे। सीएम बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। कोसी, गंडक और गंगा नदी से प्रभावित इलाकों का हाल देखेंगे। एरियल सर्वे में सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य अधिकारी भी रहेंगे। उधर दूसरी ओर आज सहरसा में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

Betia Bandh 3 22Scope News
CM नीतीश आज करेंगे एरियल सर्वेक्षण

यह भी पढ़े : चिराग ने कहा- आने वाले 3-4 महीने में उद्योग के क्षेत्र में बिहार में देखने को मिलेगा काफी चीजें

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...