Chicken में नमक कम होने की शिकायत करने पर पत्नी ने पति की कर दी हत्या…

पश्चिम चंपारण:बिहार में एक व्यक्ति को चिकेन में नमक कम होने की शिकायत करना बहुत महंगा पड़ गया। पति ने जैसे ही पत्नी को कहा कि चिकेन में नमक कम है पत्नी ने लोहे के रॉड से हमला कर पति की हत्या कर दी। मामला पश्चिम चंपारण के चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव की है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी और एक नाबालिग साली को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान शमशेर आलम उर्फ़ लालू के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि खाना खाते वक्त मृतक ने चिकेन में नमक कम होने की शिकायत की जिसके बाद पति पत्नी में झगड़ा होना शुरू हो गया। इसी दौरान पत्नी ने पति पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया साथ ही पत्नी और एक नाबालिग साली को भी हिरासत में लिया है। फ़िलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    NIT में छात्रा की मौत मामले में छात्रों ने फिर किया हंगामा, मौके पर पहुंचे…

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Chicken Chicken

Chicken

Highlights

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...