चिराग पासवान का झारखंड दौरा: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी लोजपा

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे। इस दौरान वे पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

दौरे के बाद, चिराग पासवान जमुई के सांसद और झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी अरुण भारती तथा सह प्रभारी सांसद राजेश वर्मा के साथ सड़क मार्ग से लातेहार जाएंगे। लातेहार में वे जिला खेल स्टेडियम में आयोजित पार्टी की जन-हुंकार रैली को संबोधित करेंगे, जहां वे झारखंड में चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

इसके अतिरिक्त, चिराग पासवान पलामू के लेस्लीगंज स्थित नीलाम्बर-पितांबरपुर में बाबा चौहरमल और पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की मूर्ति का अनावरण कर आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

Jamshedpur Rahul Baccha Murder Case: जमशेदपुर में राहुल बच्चा हत्याकांड की...

Jamshedpur Rahul Baccha Murder Case: पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम में राहुल सिंह (उर्फ राहुल बच्चा) की हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले में चार आरोपियों को...

Jamshedpur Illegal Liquor Seized: टाटा मैजिक में क्या छिपाकर ले जा...

Jamshedpur Illegal Liquor Seized: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टाटा मैजिक...

Gumla Nagar Parishad Protest: गुमला नगर परिषद में हंगामा! अध्यक्ष ने...

Gumla Nagar Parishad Protest: विकास कार्यों के रुकने के विरोध में गुमला नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय में...