केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कल आएंगे झारखंड, लातेहार से पार्टी का करेंगे चुनावी शंखनाद

रांची. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे। वे कल सुबह 9 बजे सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट से वे सीधे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के निजी कार्यालय कृष्णा एन्क्लेव नार्थ ऑफिस पाड़ा में पार्टी के पदाधिकारियों संग चुनावी मंत्रणा करेंगे। इसके बाद जमुई के सांसद सह झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी अरुण भारती और सह प्रभारी एवं सांसद राजेश वर्मा के साथ सड़क मार्ग से लातेहार रवाना होंगे।

चिराग पासवान कल आएंगे झारखंड

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लातेहार के जिला खेल स्टेडियम में पार्टी के जन हुंकार रैली को संबोधित करते हुए झारखंड में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। लातेहार की रैली को संबोधित करने के बाद लोजपा-भाजपा द्वारा पलामू के लेस्लीगंज स्थित नीलाम्बर-पितांबरपुर में बाबा चौहरमल एवं पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की मूर्ति का अनावरण करेंगे एवं आमसभा को संबोधित करेंगे।

उनके कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड में कार्यक्रम होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। इसी को लेकर पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी लगातार झारखंड के दौरे पर हैं। अभी हाल ही में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं का भी महाजुटान राजधानी रांची में हुआ था। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था।

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...