Advertisment

Araria में पुलिस टीम पर तीर से हमला, महिला दारोगा को लगा तीर

अररिया: बड़ी खबर अररिया से है जहां अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर लोगों ने तीर और लाठी से हमला कर दिया। हमले में महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के पोखरिया गांव की है जहां अवैध कब्ज़ा हटाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने तीर और लाठी से हमला कर दिया। हमले में जोकीहाट थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर नुसरत जहां को तीर लग गया जिसके कारण वह जख्मी हो गई वहीं एएसआई वीरेंद्र कुमार नट को भी चोट लगी है।

दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पहुंच कर पुलिस कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि 18 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटाने गई थी जिस पर लोगों ने तीर और लाठी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर महादलित समुदाय के लोगों ने अवैध कब्जा कर अपना घर बना लिया है।

महादलित समुदाय ने किया है कब्ज़ा

अररिया पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि एक जमीन पर करीब 200 की संख्या में लोग पहुंच कर बांस बल्ला लगा कर घेर रहे हैं। मामले की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तभी लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

महिला दारोगा को लगी तीर

बताया जा रहा है कि महिला दारोगा नुसरत जहां के आंख के समीप तीर लगी है जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि तीर आंख के नीचे लगा जो चेहरे के अंदर फंस गया था। बहुत ही सावधानी से ऑपरेशन कर तीर निकाल दिया गया है। फ़िलहाल उन्हें 48 घंटे के ऑब्जरवेशन में रखा गया है। वह खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें-      Crime को अंजाम देने से पहले बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Araria Araria Araria Araria Araria

Araria

Bihar School Update: बिहार के स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे,...

Bihar School Update: बिहार की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों के ढर्रे को पूरी तरह से बदलने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस...

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...