जहरीली शराब पीने से फिर गयी एक जान

समस्तीपुर : जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र के सरायरंजन में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक इलाजरत है. मामला सरायरंजन प्रखंड के नरघोघि पंचायत का है.  बताया जा रहा है कि चंदन कुमार ने 10 नवंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन इलाज के दौरान चंदन कुमार की मौत हो गई.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिले के पटोरी प्रखंड में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हुयी थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इससे पूर्व पटोरी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड मामले में दो मामला दर्ज कर छः को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार कर रहा था. इस जिले में अभियान चलाकर 12 सौ लीटर शराब बरामद की गयी है और 65 मामला दर्ज कर अब तक 72 लोगों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

रिपोर्ट : सुनील कुमार

जहरीली शराब कांड मामला : कांग्रेस ने इन अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप

Reliance Industries Q2 Results 2026: रिलायंस का तिमाही मुनाफा रिकॉर्ड 29,550...

Reliance Industries Q2 Results 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सितंबर तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए अब तक का सबसे अधिक तिमाही शुद्ध...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...