जहरीली शराब पीने से फिर गयी एक जान

समस्तीपुर : जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र के सरायरंजन में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक इलाजरत है. मामला सरायरंजन प्रखंड के नरघोघि पंचायत का है.  बताया जा रहा है कि चंदन कुमार ने 10 नवंबर को अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन इलाज के दौरान चंदन कुमार की मौत हो गई.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिले के पटोरी प्रखंड में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हुयी थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इससे पूर्व पटोरी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड मामले में दो मामला दर्ज कर छः को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार कर रहा था. इस जिले में अभियान चलाकर 12 सौ लीटर शराब बरामद की गयी है और 65 मामला दर्ज कर अब तक 72 लोगों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

रिपोर्ट : सुनील कुमार

जहरीली शराब कांड मामला : कांग्रेस ने इन अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...