Ranchi : सतर्कता जागरूकता अभियान-2024 के अंतर्गत सीसीएल मुख्यालय एवं गांधीनगर अस्पताल द्वारा आज केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के जनसंचार विभाग में “राष्ट्र की समृद्धि के लिए अखंडता की संस्कृति” विषय पर भाषण एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 40 छात्रों ने भाग लिया।
सीसीएल के सतर्कता विभाग की ओर से सीसीएल प्रबंधक (वित्त) आर.के. सिंह और गांधीनगर अस्पताल सीसीएल से डॉ. अनिता एवं डॉ. नीतू उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों में सत्यनिष्ठा की संस्कृति विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभाग की डॉ.रश्मि वर्मा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अमरेंद्र, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुदर्शन यादव, डॉ. अमृत कुमार, रामनिवास सहित शोधार्थी एवं विद्यार्थियों की प्रतिभागिता रही।


















