Advertisment

पर्यटक बस से 11.25 लीटर विदेशी शराब जब्त, 2 लोग गिरफ्तार

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद एएसआई धीरज लाल पंचम ने एक पर्यटक बस की जांच में दो लोगों को 11.25 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है। सोमवार की रात्रि रजौली उत्पाद टीम ने एक पर्यटक बस निबंधन संख्या जेएच24डी5656 की तलाशी लेने पर बस में सवार दो लोगों से 11.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही दोनों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार लोगों में अरवल जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर चौरम गांव निवासी विमल कुमार के 20 वर्षीय पुत्र यशवंत नारायण के पास से एक बैग से 6.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। जबकि दूसरे गिरफ्तार व्यक्ति नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण गांव निवासी स्व. प्रसादी यादव के 35 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार पास से 4.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब एवं गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही कहा कि दोनों गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मौके पर गृहरक्षक जवान जितेंद्र कुमार वर्मा और रामचंद्र प्रसाद गृह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : 48 घंटे के अंदर खुलासा, वृद्ध को गोली मारने वाला आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...