Advertisment

48 घंटे के अंदर खुलासा, वृद्ध को गोली मारने वाला आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस ने नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लखनमोहना में अज्ञात अपराधी के द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इस संदर्भ में नेमदारगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। जख्मी व्यक्ति वर्तमान में इलाजरत हैं तथा डॉक्टर द्वारा उनकी हालत ठीक होने की पुष्टि की गई है। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी रणधीर कुमार उर्फ मोनिका को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

तकनीकि अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को लखमोहना स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर नेमदारगंज थाना परिसर लाया गया तथा उससे पूछताछ की गई। उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया तथा बताया की रंगदारी न देने के बाद भय कारित करने हेतु इस घटना को अंजाम दिया है। अभियुक्त के निशानदेह पर उसके घर से घटना में प्रतियुक्त एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया गया। सुसंगत धाराओं के तहत इन्हे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है और अग्रतर अनुसंधान जा रही है।

यह भी पढ़े : नवादा अग्निकांड : SP ने लिया बड़ा एक्शन, मुफस्सिल थाना के SHO को किया लाइन हाजिर

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: 300 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में!...

JSSC Assistant Teacher Result 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा 6 से 8) के...