‘स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट, गरीब और आम उपभोक्ता इससे हैं परेशान’

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में आज प्रेसवार्ता किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जगदादनंद सिंह और राज प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव मौजूद रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची है। गरीब और आम उपभोक्ता इससे परेशान हैं। एक अक्टूबर से जनता के मुद्दे को लेकर राजद पार्टी आंदोलन करेगी गांव और नगर के व्यक्ति इससे परेशान हैं।

जगदानंद सिंह ने कहा कि अन्य प्रदेशों के मुकाबले बिहार में तेजी से स्मार्ट मीटर की शिकायत बढ़ी है। करोड़ों का घुस वसूला जा रहा है। आम जनता से वसूला जा रहा है। अकेले बिहार में जितना स्मार्ट मीटर लगा उतने पूरे देश में नहीं लगे हैं। 32 लाख स्मार्ट मीटर लगे है, जो पूरे देश के अनुपात में काफी अधिक है। एक करोड़ 72 लाख स्मार्ट मीटर बिहार में लगाने का लक्ष्य है। स्मार्ट मीटर का उद्देश्य था कि एक ही जगह से रीडिंग लेना। लेकिन 30 से 40 प्रतिशत अधिक रीडिंग लग रही है। पूरे देश में चार लाख चार हजार मेगावाट बिजली हो रही है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि बिहार की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत आबादी देश भर में है। उस हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। राजद एक अक्टूबर से हर प्रखंडों में कार्यक्रम होगा स्मार्ट मीटर हटाओ। दो सौ यूनिट बिजली हमलोगों ने मुफ्त देने की घोषणा की है। अगर सरकार ने स्मार्ट मीटरों को नहीं हटाया तो गांव वालों से विरोध करने और स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने की बाते भी करेंगे।

यह भी पढ़े : गन्ना मंत्री ने कहा- बिहार में जल्द शुरू होगी 11 चीनी मिल

महीप राज की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...