गन्ना मंत्री ने कहा- बिहार में जल्द शुरू होगी 11 चीनी मिल

पटना : बिहार सरकार के गन्ना विभाग के मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने सूचना विभाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि गन्ना राज्य का महत्वपूर्ण नगदी एवं वाणिज्यिक फसल है। कृषि आधारित उद्योगों में गन्ना चीनी उद्योग का एक महत्वपूर्ण स्थान है। गन्ना उद्योग से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आय में बढ़ोतरी संभव है। राज्य सरकार गन्ना की खेती तथा गन्ना उद्योगों के लिए कृषि मैप कार्यक्रम लागू कर रही है। राज्य में चीनी का उत्पादन 2006-7 में 4.51 लाख मीट्रिक टन था। 2023-24 में बढ़कर 6.87 लाख मीट्रिक टन हो गया हैष

मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि 2019-20 में रीगा चीनी मिल का परिचालन बंद हो गया था। रीगा चीनी मिल फिर से शुरू होने की संभावना बन गई है। इसी पेराई सत्र में रीगा मील शुरू होने की संभावना है। रीगा इलाके का गन्ना देश का सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाला है। राज्य में 11 चीनी मिल जल्द शुरू होगा। राज्य में अभी 10 चीनी मिल है। राज्य में पहली बार पहली बार गुड उद्योग प्रोत्साहन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि 2024 25 में 81 गुड इकाइयों की स्थापना के लिए 12 करोड़ 40 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।इस योजना में प्रदर्शित लाने हेतु ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग के द्वारा केन केयर सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया है। एक अक्टूबर से इसकी शुरुआत होगी।

यह भी पढ़े : स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम व डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...