मुजफ्फरपुर : भारत और नेपाल के मध्य दोस्ती को और भी प्रगाढ़ करने और दोनों ही देशों के लोगों के बीच आवागम को और भी सुनिश्चित करने को लेकर पहल की गई. काठमांडू नेपाल के लिए फिर से बस सेवा की शुरुआत हुई. मुजफ्फरपुर के लोग अब एक बार फिर से काठमांडू तक की यात्रा कर सकेंगे.
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पहल पर मैत्री बस सेवा का फिर से शुभारंभ किया गया. राज्य के परिवहन विभाग के सचिव हरी झंडी को दिखाकर इस बस को मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थित बस स्टैंड से रवाना किया. बता दें कि फरवरी 2020 में भारत और नेपाल के बीच इस बस सेवा की शुरुआत की गई थी. लेकिन देश और दुनिया में कोविड के मामले को लेकर तत्काल इस सेवा को बंद कर दिया गया था, जो एक बार फिर से शुरु हो गई हैं.
बिहार राज्य परिवहन निगम ने एक बार फिर से दोनों ही देशों के लोगों को आवागमन आने-जाने की सुविधा को और भी बेहतर करने की दिशा में यह पहल की गई है. परिवहन सचिव ने बताया कि यह बस जनकपुर के रास्ते होती हुई नेपाल की राजधानी काठमांडू तक जाती है.
इससे भारत और नेपाल के लोगों के बीच संवाद और आवागमन और भी बेहतर होगा. भारत और नेपाल के बीच काफी पुराना दोस्ती का संबंध है. इस संबंध को बनाए रखने की दिशा में या पहल की गई है. अभी तक दो बसों का दोनों ही देशों से संचालित किया जाता है जिसको आने वाले समय में और भी बढ़ाया जा सकता है
रिपोर्ट : शक्ति सिंह
सेंचुरियन में भारत की धमाकेदार जीत, साउथ अफ्रीका को 113 रनों से दी मात




