बिहार सरकार के मंत्री को पता ही नहीं कहां पिट गए उनके प्रदेश के छात्र!

पटना : बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने आज जदयू प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। मंत्री ने बंगाल में बिहारी युवक की पिटाई पर अजीबोगरीब बयान दिया। बता दें कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट की गई। लेकिन उनकी बिहारी अस्मिता को लेकर इतनी सजगता थी कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि अबतक इस मामले में क्या-क्या हो चुका है। दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह आज जदयू दफ्तर में संवाद कार्यक्रम के तहत मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि बिहार के छात्रों के साथ पश्चिम बंगाल में मारपीट हुई है। उस पर सरकार का क्या नजरिया है।

इस पर मंत्री सुमित कुमार सिंह अजीब और बेतुका सा जवाब देते हुए नजर आए। शायद किसी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के युवा मंत्री से इस बात की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने पहले तो इस घटना को सिरे से ही नकार दिया। सुमित सिंह ने कहा कि यह एक वायरल वीडियो है इस वीडियो की पुष्टि ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी भी वायरल वीडियो के आधार पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। मंत्री के लिए शायद यह बयान आश्चर्यजनक था। इसलिए कि अगले ही लाइन में वह बिहार की अस्मिता की बात भी करने वाले थे। सुमित सिंह ने कहा कि अभी इस वीडियो और मामले जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

इसके साथ ही मंत्री सुमित सिंह ने यह सवाल भी उठाया कि यह वीडियो कहां का है, इस बात की भी जानकारी नहीं है। मंत्री ने इस वीडियो पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि खाली वायरल वीडियो के आधार पर कोई सवाल उठाया जा सकता है क्या? इतनी विरोधाभासी बातों के बाद पत्रकारों का धैर्य टूटता नजर आया। इस मौके पर मौजूद पत्रकारों में उन्हें टोका और रोकते हुए कहा कि यह वीडियो सिलीगुड़ी का है। वीडियो की पुष्टि भी हो गई है और इसमें गिरफ्तारी भी हो गई है।

यह भी देखें :

इसके बाद मंत्री के सुर थोड़ा बदला। उन्होंने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो हम उसे पर कार्रवाई करेंगे। हम बिहारी अस्मिता को किसी भी तरह से आंच नहीं आने देंगे। इसके बाद पत्रकारों ने कहा कि लगभग हर प्रदेश में बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंचाया जा रहा है। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि देखिए जब भी ऐसी बात होती है और बिहारी अस्मिता पर सवाल उठाया जाता है, तब हमलोग चुप नहीं बैठते हैं। उन्होंने कहा कि बिहारी अस्मिता को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता है। बिहार टैलेंट को कोई आंख नहीं दिखा सकता है।

यह भी पढ़े : ललन सिंह का ममता पर तंज, कहा- बंगाल में कोई कानून नहीं

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...