जहरीली शराब से मौत मामले पर चिराग ने उठाया सवाल, कहा- महल में रहकर नहीं हो सकती समीक्षा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में हुई आधा दर्जन लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवार से लोजपा सांसद चिराग पासवान ने मुलाकात की. चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार से मिलकर बताया कि इस सरकार के संरक्षण में जहरीले शराब बनाने वाले तस्कर और माफिया पल रहे हैं. इसकी जानकारी तंत्र और सूबे की पुलिस और प्रशासन को नहीं ही ये संभव नहीं है. यही नहीं खुद सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसको लेकर जानते हैं.

शराब से लगातार हुई मौत मामले को लेकर अब 16 नवंबर को होने वाले समीक्षा बैठक पर भी चिराग पासवान ने सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महलों में रहकर समीक्षा करते हैं. हवामहल से बाहर निकलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी की समीक्षा करें.

जिले के कांटी प्रखंड में पिछले दिनों जहरीली शराब से छह लोगों की मौत के बाद से विपक्ष ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं. बीते दो दिन पूर्व जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया था और सरकार को कटघरे में खड़ा किया था. शुक्रवार की शाम चिराग पासवान ने भी कांटी के सिरसिया और बरियारपुर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, और उन लोगों को सांत्वना दी. वहीं बेटियों की शादी और बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा अपने सिर पर लिया.

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वैसे तो ये सरकार गूंगी बहरी है और न किसी की सुनती है और न कुछ करती है. अब अगर इन परिवारों को सहायता नहीं मिली तो ये मान लेना चाहिए कि आने वाले दिनों में जितनी भी मौत जहरीली शराब से होंगी उसके जिम्मेवार सीएम नीतीश कुमार होंगे.

रिपोर्ट : विशाल

बिहार बचाओ मार्च पर निकले चिराग पासवान गिरफ्तार, चिराग का हुंकार, शेर का बेटा हूं किसी से नहीं डरता

PMCH NMCH New Registration Counter: PMCH में शुरू हुआ खास रजिस्ट्रेशन...

PMCH NMCH New Registration Counter: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में राजधानी पटना के प्रमुख अस्पतालों में नई सुविधाएं...

Bihar E-Pink Bus 2026: बिहार में 5 AC ई-पिंक बसों की...

Bihar E-Pink Bus 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को और बेहतर बनाने की पहल की...

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...