Congress पर फिर बरसे CM Yogi, बोले – Congress, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने सिर्फ दंश दिया

डिजीटल डेस्क : Congress पर फिर बरसे CM Yogi, बोले – Congress, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने सिर्फ दंश दिया। उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे।

पहले ऊधमपुर के रामनगर और फिर कठुआ में चुनावी जनसभा की। अपने संबोधन में CM Yogi ने Congress को आड़े हाथ लिया एवं जम्मू कश्मीर में प्रतिपक्षी गठबंधन में शामिल Congress के अलावा नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी को भी निशाने पर लिया।

CM Yogi ने कहा कि Congress हो या नेशनल कांफ्रेंस अथवा पीडीपी – इन्होंने देश को दंश ही दिया है।

‘इन्होंने दलितों का अपमान किया, आरक्षण के नियमों की धज्जियां उड़ाईं’

CM Yogi ने जम्मू कश्मीर के चुनाव प्रचार में प्रतिपक्षी पर धारदार हमला बोलते हुए अपने अंदाज में घेरा। CM Yogi बोले – ‘Congress हो या नेशनल कांफ्रेंस अथवा पीडीपी – इन्होंने देश को विभाजन का दंश दिया। इन्होंने पलायन का दंश दिया। इन्होंने भ्रष्टाचार और दुराचार को बढ़ावा दिया। इन्होंने आतंकवाद का दंश दिया।

इन्होंने भेदभाव का दंश भी आप सभी कठुआवासियों को दिया। इन्होंने तो दलितों का अपमान किया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को इन्होंने अपमानित करने का कार्य किया।

इन लोगों ने आरक्षण के नियमों की धज्जियां उड़ा करके उसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझ लिया था कि यहां पर दलितों के लिए, यहां पर पहाड़ियो के लिए, यहां पर गुज्जरों के लिए, यहां बखर वालो के लिए कोई आरक्षण नहीं होना चाहिए। यहीं Congress, नेशनल कांफ्रेंस औऱ पीडीपी करती रहीं’।

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए।
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए।

‘मौज करते थे Congress, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के CM, एजेंडे में J&K था ही नहीं’

CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रतिपक्षी दलों के जम्मू कश्मीर में रहे शासन कालों को याद दिलाते हुए उनकी एक-एक कारस्तानी गिनाई। CM Yogi बोले – ‘याद करिए, आपके पैसे से Congress, नेशनल कांफ्रेस और पीडीपी के लोग मौज करते थे। मुख्यमंत्री बनते थे जम्मू कश्मीर का और साल में 8 महीने यूरोप और इंग्लैंड में व्यतीत करते थे।

4 महीने जो बचते थे उनमें से 3 महीने दिल्ली में रहते थे। एक महीने में वे क्या कश्मीर के बारे में सोचेंगे – करेंगे ? जम्मू कश्मीर उनके एजेंडे में कभी नहीं था। यही कारण था कि गरीब को आवास नहीं मिल पाया। गरीब को स्वास्थ्य की सुविधा नहीं मिल पाई।

लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में पूरा जम्मू कश्मीर आज टेररिस्ट स्टेट नहीं टूरिज्म का एक बेहतरीन डेस्टीनेशन बन चुका है। आज यहां पे लाखों की संख्या में टूरिस्ट आ रहे हैं।

दो चरणों के चुनाव हुए, दुनियाभर के लोग यहां देखने के लिए आ रहे हैं कि जिस जम्मू कश्मीर के बारे में गलतफहमी पैदा हुई थी, आज वहां लोग चुनाव में भाग ले रहे हैं। ये जो विश्वास है, वह विकास का है, सुरक्षा का है, भ्रष्टाचार पे प्रहार का है’।

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...