Best GPS in Jharkhand
Advertisment

ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 महिला की कटकर हुई मौत

दरभंगा : जिले में शुक्रवार की देर रात एक ही परिवार के तीन महिला ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। तीनों महिलाएं गोपालपुर गांव के पास इंजन की चपेट में आ गई, जिससे तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि शाम में तीनों महिलाएं शौच के लिए रेलवे लाइन के पास गई थी। उसी क्रम में रेल की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नवनिर्मित दरभंगा बाईपास स्टेशन पर देर रात ट्रेन के इंजन से स्पीड ट्रायल किया जा रहा था। गोपालपुर गांव की तीनों महिला रेल पटरी के पास शौच कर रही थी। उसी क्रम में स्पीड ट्रायल कर वापस लौटने के दौरान तीनों महिला इंजन की चपेट में आ गई। जिससे तीनों महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि शाम में तीनों महिलाएं शौच के लिए रेलवे लाइन के पास गई थी। उसी क्रम में यह हादसा हुआ है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी देखें :

मृतक की पहचान रामबाबू पासवान की पत्नी बबीता देवी, श्याम पासवान की पत्नी ममता देवी एवं रामलगन पासवान की पत्नी देवकी देवी के रूप में हुई है। तीनों आपस में देयादनी थी। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित दिखे। उन्होंने प्रशासन का भी विरोध किया। साथ ही कहा की घर में यदि शौचालय होता तो ये तीनो महिला शौच के लिए घर से नहीं निकलती और आज इनकी मौत भी नहीं होती।

यह भी पढ़े : विश्वविद्यालय के तालाब में छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...