ठगी के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज, कारोबारी को 25 लाख रुपये का हुआ नुकसान

रांची: लालपु थाने में कारोबारी विवेकानंद दुबे के बयान पर पुरुलिया के सुशील कुमार, भवानी प्रसाद, अजय और अन्य पर साढ़े बीस लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। विवेकानंद दुबे, जो सागर कंस्ट्रक्शन के पार्टनर और आदर्श कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर हैं, ने बताया कि वह मेटल कास्टिक प्राइवेट लिमिटेड के साथ व्यापार कर रहे थे।

बता दें कि विवेकानंद ने बड़ी मात्रा में छड़ की खरीद के लिए सुशील कुमार और भवानी प्रसाद से संपर्क किया। सुशील ने अजय से बातचीत कर छड़ मंगाने का आश्वासन दिया। अजय ने विवेकानंद को कहा कि अगर वह पेमेंट कर देगा तो छड़ तुरंत भेज दिया जाएगा।

इसके बाद, विवेकानंद ने सागर कंस्ट्रक्शन के खाते से 50 हजार रुपये और आदर्श कंस्ट्रक्शन के खाते से 20 लाख रुपये अजय को ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पैसे मिलने के बाद जब विवेकानंद ने छड़ की डिलीवरी के लिए संपर्क किया, तो आरोपित टालमटोल करने लगे।

सुशील कुमार और भवानी प्रसाद ने विवेकानंद को बताया कि कंपनी में विवाद चल रहा है, जिस कारण छड़ नहीं भेजी जा सकती। इस मामले में विवेकानंद ने लालपु थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

मिथिला की संस्कृति और बिहार के विकास पर सम्राट चौधरी का...

पटना: बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने और मिथिला की पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

RIMS Land Scam: यूपी के गोरखपुर पहुंची झारखंड ACB की टीम,...

 RIMS जमीन घोटाला मामले में झारखंड ACB ने यूपी के गोरखपुर में पूर्व जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी की। कई...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 24 नवंबर से साफ होगा मौसम,...

 Jharkhand Weather Update के अनुसार 24 नवंबर से राज्य में मौसम साफ होगा। अगले 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री...