RIMS जमीन घोटाला मामले में झारखंड ACB ने यूपी के गोरखपुर में पूर्व जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी की। कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य बरामद हुए।
RIMS Land Scam रांची: रिम्स Land Scam मामले में झारखंड की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को एसीबी रांची की टीम उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंची और रांची के तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी की। विशेष निगरानी न्यायालय, रांची के आदेश पर की गयी इस कार्रवाई में जांच टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य बरामद किये हैं। अब इन दस्तावेजों के आधार पर घोटाले से जुड़ी अन्य कड़ियों की पड़ताल की जा रही है।
RIMS Land Scam:गोरखपुर में वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी
RIMS जमीन घोटाला मामले में वैभवमणि त्रिपाठी अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। वह रांची में जिला अवर निबंधक के पद पर तैनात रह चुके हैं। एसीबी की टीम ने उनके उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित आवास पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य जब्त किये।
जांच एजेंसी के अनुसार, बरामद दस्तावेज घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा करने में मददगार साबित हो सकते हैं। छापेमारी विशेष निगरानी न्यायालय, रांची के आदेश पर की गयी।
RIMS Land Scam:पद के दुरुपयोग और अवैध संपत्ति की जांच
एसीबी अब जब्त किये गये दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। एजेंसी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वैभवमणि त्रिपाठी ने कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग कर कितनी संपत्ति अर्जित की है।
जांच के दायरे में उनके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों को भी शामिल किया गया है। एसीबी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित घोटाले से अर्जित धन का इस्तेमाल किन संपत्तियों को खरीदने में किया गया। माना जा रहा है कि बरामद साक्ष्यों से घोटाले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और वित्तीय लेन-देन की कड़ियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
RIMS Land Scam:धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई धाराओं में जांच
वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर की गयी यह छापेमारी एसीबी रांची थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 5 जनवरी 2026 के तहत की गयी है।
इस मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल, आपराधिक साजिश और अन्य संबंधित आरोपों की जांच चल रही है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 और संशोधन अधिनियम, 2018 की विभिन्न धाराओं के तहत भी जांच की जा रही है।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Highlights


















