Jharkhand Weather Update: झारखंड में 24 नवंबर से साफ होगा मौसम, 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

 Jharkhand Weather Update के अनुसार 24 नवंबर से राज्य में मौसम साफ होगा। अगले 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट और सुबह कोहरे का अनुमान है।


Weather Update रांची: Jharkhand में अगले दो दिनों तक Weather में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में सोमवार को भी बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि, 24 नवंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है। इसके साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा।

Weather Update: 23 नवंबर को बारिश और मेघ गर्जन की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जतायी है। मौसम केंद्र के अनुसार, 23 नवंबर को कोल्हान और आसपास के दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

वहीं, रांची समेत अन्य जिलों में बादल छाये रहने का अनुमान है। सोमवार सुबह दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य झारखंड के इलाकों में घना कोहरा छाने की चेतावनी भी जारी की गयी है।

Weather Update: 24 से 28 नवंबर तक सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 से 28 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। मौसम साफ होने के बाद रात के तापमान में गिरावट का असर अधिक महसूस किया जा सकता है।

Weather Update: कोडरमा में 54 मिमी बारिश, रांची में 4.1 मिमी वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। इस दौरान कोडरमा में सबसे अधिक 54 मिमी बारिश हुई।

राजधानी रांची में शाम 5:30 बजे तक 4.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। वहीं, लातेहार में दो मिमी और खूंटी में करीब एक मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

 

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...