स्कूली बच्चों ने निकाली ग्राहक जागरूकता रैली

नवादा : नवादा शहर में राजकीयकृत कन्या इंटर विद्यालय की छात्राओं द्वारा ग्राहक जागरूकता रैली निकाली गई.

यह रैली शहर के विभिन्न मार्गाें का भ्रमण करते हुए ग्राहकों को जागरूक किया.

रैली का नेतृत्व कर रहे शिक्षक अहमद हुसैन ने बताया कि उपभोक्ता फोरम की

जानकारी देने के लिए यह रैली निकाली गई है, ताकि लोग अपने अधिकार के लिए जागरूक हो सके.

एक उपभोक्ता को इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि वह अगर किसी भी चीज पर खर्च करा रहा है,

तो कहीं उसका नुकसान नहीं हो रहा है.

भारत सरकार देश में ग्राहकों को जागरूक करने के लिए लंबे समय से ‘जागो ग्राहक जागो’ अभियान चला रही है.

कब हुई थी भारत में उपभोक्ता आंदोलन की शुरुआत

भारत में साल 1966 में उपभोक्ता आंदोलन की शुरुआत महाराष्ट्र से हुई थी. इसके बाद साल 1974 में ग्राहक पंचायत की

स्थापना के बाद उपभोक्ता कल्याण के लिए संस्थाओं का गठन भी किया गया था.

देश में 9 दिसंबर, 1986 को उपभोक्ता संरक्षण विधेयक पारित किया गया था, उस समय राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री थे.

साल 2020 में इस विधेयक में कुछ  संशोधन किए गए, जिसके बाद यह अभियान और मजबूत हुआ.

ग्राहक जागरूकता रैली में  छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिया और कार्यक्रम हो सफल बनाया.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

PMCH NMCH New Registration Counter: PMCH में शुरू हुआ खास रजिस्ट्रेशन...

PMCH NMCH New Registration Counter: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम बनाने की दिशा में राजधानी पटना के प्रमुख अस्पतालों में नई सुविधाएं...

Bihar E-Pink Bus 2026: बिहार में 5 AC ई-पिंक बसों की...

Bihar E-Pink Bus 2026: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को और बेहतर बनाने की पहल की...

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...