RJD Supremo का बयान बिहार की स्मिता पर हमला, जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘याद करें अपना…’

RJD Supremo ने बलात्कार शब्द से बिहार की तुलना कर प्रदेश की जनभावना को ठेस पहुंचाया। राजद की सरकार में भयाक्रांत बेटियाँ आज पुलिस की वर्दी में कर रही है समाज की रक्षा – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना: बिहार जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को बयान जारी कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा बलात्कार और बिहार के संबंध में किए गए एक्स पोस्ट को अपमानजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो का एक्स पोस्ट बिहार की महान संस्कृति और स्मिता पर सीधा हमला है। बलात्कार शब्द से बिहार की तुलना कर उन्होंने पूरे प्रदेश को शर्मसार करने का काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में सत्ता संरक्षित अपराधियों का इतना खौफ था कि प्रदेश की महिलाएं अपने घर की चौखट से बाहर कदम भी नहीं रखती थी। मौजूदा कानून-व्यवस्था के संबंध में किसी भी तरह का व्यक्तव देने से पहले लालू एंड फैमिली को अपने कार्यकाल का काला इतिहास जरूर पलटना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों का नतीजा है कि आज बिहार की बेटियाँ खौफ के वातावरण से निकलकर पुलिस की वर्दी में समाज की रक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 से 2005 के बीच मुख्यमंत्री आवास में आपराध के सरगनाओं को पनाह दिया जाता था और वहीं से फिरौती की रकम भी तय होती थी। उन दिनों दिन-दहाड़े लूट, हत्या और अपहरण की घटनाएं आम बात थी। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशल प्रशासक की भूमिका निभाकर बिहार में त्राहिमाम काल पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया और प्रदेश की जनता को भय के माहौल से बाहर निकाला।

आज बिहार में कानून का राज कायम है और कानून को चुनौती देने वाला किसी भी कीमत में बच नहीं सकता है। नीतीश सरकार ने बिहार से संगठित अपराध का नामोनिशान समाप्त कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आपसी विवाद में हुए इक्का-दुक्का आपराधिक घटनाओं को लेकर भी राज्य सरकार सख्त है। अपराध के खिलाफ नीतीश सरकार की हमेशा से ज़ीरो टोलरेंस की नीति रही है। सुशासन पर फर्जी उपदेश देने से पहले राजद को आईना जरूर देखना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, बाढ़ के मामले में कहा ‘प्रशासन…’

RJD Supremo RJD Supremo RJD Supremo RJD Supremo RJD Supremo RJD Supremo RJD Supremo

RJD Supremo

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...

Ranchi Swine Flu: राजधानी में बढ़ा H1N1 का खतरा, तीन नए...

रांची में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो छोटे बच्चे शामिल हैं, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग...